फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पर छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

विज्ञापन
आगरा रोड स्थित प्रेमरघु हॉस्पिटल में छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कराते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के एक अस्पताल में मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। यहां मिली कमियों को लेकर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया है। इसके अलावा गावर नर्सिंग होम व गुलाठी नर्सिंग होम का भी टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ शहर के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। टीम ने गावर नर्सिंग होम व गुलाठी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इन दोनों जगहों पर टीम द्वारा अट्रासाउंड के रिकॉर्ड को देखा गया, जोकि सही पाया गया। टीम एक अन्य अस्पताल पर पहुंची, जहां कुछ अनियमितताएं मिलीं। इस वजह से अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। यहां पर फार्म एफ में अनियमितता मिलने की जानकारी दी गई। मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल व उनके सहयोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें