फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर पढ़ रहे बच्चे, बाहर लगा ताला: बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर मारा छापा, कराए बंद

Fri, 09 Aug 2024 02:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राया रोड स्थित एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। इसके बाद सादाबाद-जलेसर मार्ग पर चल रहे कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां ताला लगा मिला। पर अंदर 50-60  बच्चे पढ़ रहे थे।
विज्ञापन
सादाबाद में कोचिंग सेंटर पर जांच करते एसडीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में 8 अगस्त को सादाबाद नगर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर और पुस्तकालयों पर छापा मारा। कार्रवाई से कोचिंग सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।  

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम ने पहले राया रोड स्थित एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। इसके बाद सादाबाद-जलेसर मार्ग पर चल रहे कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां ताला लगा मिला। सेंटर संचालक से ताला खोलने के लिए कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। जब ताला तोड़ने के लिए कहा तो उसने ताला खोल दिया। कोचिंग में 50-60 बच्चे पढ़ रहे थे। संचालक कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। एसडीएम संजय कुमार का कहना है कि जिन दो सेंटरों पर छापा मारा गया था, उन्हें बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें