फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मरीजों का दर्द बढ़ा रहा इंतजार और कतार

Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को भी परचा काउंटर की लंबी कतार से लेकर ओपीडी कक्ष में डॉक्टर को दिखाने तक के इंतजार ने मरीजों को खूब दर्द दिया। परचा बनवाने में जहां 30 मिनट लग रहे थे, वहीं फिजीशियन को दिखाने के लिए 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में परचा बनवाने के लिए तीन काउंटर हैं। सोमवार की सुबह तीनों काउंटर पर लंबी कतारें देखी गईं। पूरे दिन में 2100 नए परचे बनाए गए। ओपीडी में कुल 2673 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। हर मरीज को परचा बनवाने से लेकर दवा लेने तक डेढ़-पौने दो घंटे का समय लगा। जिन्हें जांच करानी थी उन्हें दो से ढाई घंटे लगे। भीड़ के कारण बुखार वाले मरीज, बुजुर्ग, गोद में बच्चा लिए अस्पताल पहुंचीं माताओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

वायरल और सर्दी-जुकाम का प्रकोप जारी

सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि वायरल बुखार का प्रकोप अभी जारी है। लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है, इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सर्द-गर्म के कारण कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग जल्दी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बदन दर्द के मामले अधिक हैं। बुजुर्ग व बच्चे जल्दी बीमार हो रहे हैं। फिजीशियन डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि इस समय बाहर के खान-पान से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें