फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद से अधिक शिक्षकों के समायोजन पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पदों से अधिक शिक्षकों के समायोजन पर सवाल
विज्ञापन

नियम विरुद्ध समायोजन किए जाने का लग रहा आरोप
महिला शिक्षिकाओं से नहीं लिए गए स्कूलों के विकल्प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बेसिक के स्कूलों में पदों से अधिक तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया गया है। इसे लेकर समायोजन पर सवाल उठ रहे हैं। नियम विरुद्ध समायोजन किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। महिलाओं से स्कूलों के विकल्प नहीं लेने की बात भी कही जा रही है।
बीएसए द्वारा जिलेभर के स्कूलों में पदों से अधिक चल रहे 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया गया है, जोकि काफी समय से स्कूलों में तैनात चल रहे थे। ऐसे शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में तैनात किए जाने के आदेश शासन ने दिए हैं। इसे लेकर शासन के निर्देश पर 16 अगस्त को बीएसए ने ऐसे शिक्षकों को समायोजित करते हुए दूसरे स्कूलों में तैनात तो कर दिया है, लेकिन अब इस समायोजन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर आरोप लग रहे है कि मनमाने तरीके से शिक्षक-शिक्षिकाओं को दूसरे स्कूलों में तैनाती दे दी गई है। मंगलवार को समायोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी की गई तो उस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। महिलाओं से विकल्प नहीं लिए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। इस समायोजन प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में रोष है। बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि पदों से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियमानुसार समायोजित किया गया है। जो भी आरोप लग रहे हैं, वह निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें