रिपोर्ट के अनुसार गांव बिचपुरी कजरौठी में दो पक्षों में पथराव व मारपीट हुआ। वहां डायल 112 के पुलिसकर्मी मौजूद थे। गांव के दो पक्षों में पथराव हो रहा था। दोनों पक्षों को पुलिस व ग्रामीणों द्वारा समझाया गया, लेकिन कोई नहीं माना। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आईं हैं।
होली के दिन सादबाद के गांव बिचपुरी कजरौठी में दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसी खुन्नस में 17 मार्च को दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। सादाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक ओमबाबू ने इस मामले में दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक ने बिचपुरी निवासी जुगेंद्र सिंह, राहुल, गोपाली, रवि उर्फ छोटू, क्रांति, भूपे, अशोक, राजकुमार, प्रदीप, जयकुमार, सुभाष, कारे गिरी, रिंकू, दीपू, लोकेश, अजीत, बबलू, संजू, हरेंद्र, किशनपाल, राजू, शीलेंद्र, प्रवीण कुमार व कुछ अन्य अज्ञात सहित कुल 24 लोगों को इस प्रकरण में नामजद किया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वे 17 मार्च को क्षेत्र में थे, तभी प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर बताया कि गांव बिचपुरी कजरौठी में दो पक्षों में पथराव व मारपीट हो रही है। जब वे गांव पहुंचे तो वहां पहले से ही डायल 112 के पुलिसकर्मी मौजूद थे। गांव के दो पक्षों में पथराव हो रहा था। दोनों पक्षों को पुलिस व ग्रामीणों द्वारा समझाया गया, लेकिन कोई नहीं माना। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आईं हैं।