फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा, किया सील

Fri, 31 Jul 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिकंदराराऊ के गांव वाजिदपुर में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान एक शख्स मरीज का इलाज करते मिला जिसके पास चिकित्सा की डिग्री नहीं मिली।
विज्ञापन

जांच में क्लीनिक के संचालन का लाइसेंस भी नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यहां अवैध रूप से प्रसव कराने और डीएनसी (डाइलेशन एंड क्यूरेटेज) किए जाने की शिकायतें भी मिल रही थीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गांव वाजिदपुर में सत्यपाल सिंह बिना वैध चिकित्सकीय अनुमति के क्लीनिक संचालित कर मरीजों का उपचार कर रहा था। इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। सीएचसी सिकंदराराऊ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में गांव वाजिदपुर निवासी महेंद्र (38) भर्ती मिला, जिसका इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सत्यपाल सिंह को पहले भी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। जांच में अवैध चिकित्सीय गतिविधियां संचालित पाए जाने पर क्लीनिक को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें