फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से लोनिवि कर्मी की मौत, एक घायल

Wed, 01 Jan 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बरेली राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के रामपुर निवासी आकाश (21) लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। वह रोजाना की तरह अपने कार्यालय से काम खत्म कर बाइक से एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने घर लौट रहे थे।


बरेली राजमार्ग पर गांव अमरपुर घना के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज। यहां चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें