फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुकदमा दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे पूर्व विधायक

Wed, 01 Jan 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोतवाली में धरने पर बैठे पूर्व विधायक अमर सिंह यादव। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पूर्व विधायक अमर सिंह यादव सोमवार की रात अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बहू को मजदूरी देने के बजाय पीटा है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार की दोपहर को उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन




पूर्व विधायक का कहना था कि पीड़ित लोग पिछले तीन दिन से थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने साफ कह दिया कि इस मामले में जब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा। तब तक वह थाने पर धरने पर बैठे रहेंगे। उनकी चेतावनी से पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें