फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी हो रहे बीमार, गेहूं खरीद पर होगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद में जुटे क्रय केंद्र प्रभारी भी बीमार होने लगे हैं। कर्मियों के बीमार होने का असर जिले में गेहूं की खरीद पर पड़ सकता है। अब तक जिले के 4,100 किसानों ने एक लाख 78 हजार क्विंटल गेहूं बेचा है। लॉकडाउन के दौरान गेहूं के क्रय केंद्र अन्य दिनों की अपेक्षा खुलें रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद की शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। इस बार जिले के क्रय केंद्रों को गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं दिया गया है। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि जब तक गेहूं आए, तब तक खरीद जारी रखें। अब तक जिले के 53 क्रय केंद्रों पर 4,100 किसानों ने एक लाख 78 हजार क्विंटल गेहूं बेचा है। इस बीच संक्रमण की दूसरी लहर प्रचंड हो रही है।
विज्ञापन

कर्मियों को संक्रमित होने का डर भी सताने लगा है। करीब आधा दर्जन कर्मी बीमार हो गए हैं। अफसरों को यह डर सता रहा है कि कहीं केंद्र प्रभारी ज्यादा संख्या में बीमार हो गए तो गेहूं की खरीद प्रभावित हो सकती है, इसलिए कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है, ताकि वह सुरक्षित रहे और गेहूं खरीद निरंतर जारी रहे।
विज्ञापन

इसके अलाव भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में भी कर्मियों की तबियत खराब हो रही है। इस कारण वहां भी गेहूं की अनलोडिंग में देरी हो रही है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि कई केंद्र प्रभारी बीमार हो गए हैं, इसलिए केंद्र प्रभारियों को मास्क और सैनिटाइजर के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। जिले में अब तक 4,100 किसानों ने एक लाख 78 हजार कुंतल गेहूं बेचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें