फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार ने कुचला पिल्ला, हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 05 Apr 2024 07:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाइक सवार ने एक पिल्ले को टक्कर मार दी। जिससे पिल्ले की मौत हो गई। मामले में अधिवक्ता ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पिल्ले को टक्कर मार कर बाइक सवार भागते हुए सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस मे अग्निशमन विभाग कार्यालय के सामने गली में 4 अप्रैल की रात को बाइक सवार ने एक पिल्ले को टक्कर मार दी। पिल्ला मौके पर मर गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक चालक के खिलाफ अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


घटना के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। सुबह स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों का कहना था कि सुबह से शाम तक तमाम बाइक सवार इस अंदाज में गली से बाइक लेकर गुजरते हैं। इसी गली में बच्चे भी खेलते हैं। 

अधिवक्ता मुकेश चतुर्वेदी एडवोकेट ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें