फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा अब पंजाबी मार्केट का नाम

विज्ञापन
हाथरस के पंजाबी मार्केट में गुरु गोविंद सिंह मार्ग के नामकरण का लोकार्पण करते चेयरमैन आशीष शर्म? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट का नाम अब गुरु गोविंद सिंह मार्ग
विज्ञापन

गुरु नानक देव की जयंती पर नगर पालिकाध्यक्ष ने की घोषणा, नाम पट्टिका का किया अनावरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शहर के पंजाबी मार्केट का नामकरण सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के नाम पर किया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने वहां नाम पट्टिका का अनावरण भी किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन ने कहा कि कि गुरुनानक जयंती को गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार भी है। इसी पर्व के चलते पंजाबी मार्केट का नाम अब गुरु गोविंद सिंह मार्ग रखा गया है। चेयरमैन ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों का नामकरण महान महापुरुषों, चिंतकों और समाज के विशिष्ट व्यक्तियों के नाम पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तजवंत कालरा, संरक्षक गुलशन कुमार सूरी, ज्ञानी हरपाल सिंह, सभासद बबीता वर्मा, सभासद विशाल दीक्षित, प्रशांत बग्गा, विशाल बग्गा, हैप्पी अरोड़ा, अश्विनी सूरी के अलावा पंजाबी मार्केट के काफी दुकानदारों के अलावा रामनगर कॉलोनी के पंजाबी समाज के काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें