फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉट प्रोवाइडरों को किया सम्मानित, मरीजों को बांटी दवाएं

Wed, 30 Mar 2016 12:11 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पुनरीक्षत राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले टीबी दिवस को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग चिकित्सालय प्रागंण में विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामवीर सिंह ने टीबी के कीटाणुओं की खोज करने वाले राबर्ट कॉक के चित्र पर डीटीओ डॉ. एएस वशिष्ठ, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रवींद्र कुमार गुप्ता, सीएमएस डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. कंचन अग्रवाल, डॉ. केके वार्ष्णेय आदि ने माल्यापर्ण किया। आरएनटीसीपी के द्वारा प्रदान की गई डॉट्स प्रणाली एवं एमडीआर के द्वारा मरीजों को दवाएं प्रदान की गईं। जिनके द्वारा मरीज क्योर हुए उनको सीएमओ, सीएमएस द्वारा सम्मानित किया गया। जिन डॉट प्रोवाइडरों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा टीबी से बचाव एवं लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर आरएनटीसीपी स्टाफ एवं अजीम, एमके उपाध्याय, नीरज सक्सेना, विशाल पाठक, अशफाक, अरूण शर्मा, भीष्म सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें