फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप सही नहीं कराने पर प्रदर्शन 

Wed, 30 Mar 2016 12:11 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुरसान गेट पर खराब हैंडपंप के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। मैं विजयनगर क्षेत्र में नहीं आता हूं, इसलिए मुझे ठीक नहीं कराया जा रहा है। मेरे अंदर पानी नहीं होने से लोग परेशानी तो उठाएंगे ही। यह बात मुरसान गेट नया मिल कंपाउंड के बाहर लगे खराब हैंडपंप पर स्थानीय लोगों ने गत्ता और कागज की तख्ती बनाकर लिखा हुआ है। इस पर यह भी लिखा है किसी जनप्रतिनिधि ने छह माह बाद भी मुझे ठीक कराने का प्रयास नहीं किया है। छह माह से हैंडपंप खराब होने से स्थानीय लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने इस संबंध में क्षेत्रीय सभासद से भी शिकायत की है, लेकिन उनका यही कहना है कि यह हैंडपंप विजयनगर क्षेत्र में नहीं आता। फिर भी वह इसे एक दो दिन में ठीक कराने का प्रयास करेंगी। हैंडपंप ठीक न होने से स्थानीय लोगों ने सोमवार को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया तो चेयरमैन से भी शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में बाबू लाल, संतोष, रनवीर, संदीप, सुनील कुमार, बिट्टन लाला, अजीत, राजू, मो. रज्जन, लखपतराम, सुनील कुमार, गोपाल शर्मा, पवन कुमार आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें