फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की उदासीनता पर नारेबाजी

Sat, 18 Jun 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सासनी। विद्युतीकरण की हाईटेंशन लाइन अलीपुर गांव के लोगों के लिए परेशानी बन गई है। खुले तारों से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। निरंतर शिकायतों के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीणों में गुस्सा पनप उठा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 दरअसल ग्राम अलीपुर माजरा मोहरिया में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांव में हाईटेंशन लाइन बना कर विद्युतीकरण किया था। गांव की संकरी गलियों में बनी लाइन कहीं मकानों के ऊपर होकर तो कहीं मकान से सटी हुई है। तार खुले हुए हैं, यदि कोई व्यक्ति या बच्चा भूल से छत पर चढ़ जाय तो करंट की चपेट में आ जाता है। बुधवार को मुकेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री मनू शर्मा छत पर चढ़ गई। मकान के छज्जे से सट कर जा रही लाइन से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि भय के कारण सप्लाई का उपयोग भी नहीं कर पाते हैं। गलियों के नुक्कड़ों पर तो लाइन के पास से निकलना भी दूभर रहता है। समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में हाकिम शर्मा रामकुमार, विनय कुमार, जुगना प्रसाद, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, कौशल किशोर, राधेकृष्ण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें