फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: किशोरी को बहलाकर शादी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में किशोरी से विवाह करने का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने किशोरी के साथ बाल विवाह भी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्ष की किशोरी को 27 अप्रैल को आरोपी विपिन पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी मोती नगर, नगला बंजारा थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज बहला-फुसलाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दो मई को धारा 363/366 व 7/8 पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को रेलवे स्टेशन हाथरस जंक्शन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें