फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sun, 17 May 2026 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता का पुतला फूंकते लोग। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ शनिवार को विभिन्न वर्गों के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। अलीगढ़ रोड स्थित सपा जिला कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और भाटी का पुतला फूंका।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि सपा नेता की बयानबाजी से कई वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंडित कृष्णकांत रावत ने कहा कि अब समाज इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजकुमार भाटी को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।



चेतावनी दी कि यदि आठ दिन के भीतर सपा नेतृत्व ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वेदप्रकाश शर्मा, गोपाल शर्मा, सुभाष उपाध्याय, मदन मोहन गौड़, संदीप सिसौदिया और गौरव चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें