दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव का स्वागत करते अधिवक्ता। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
दी बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव के परिणाम शनिवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। एडवोकेट अनिल दीक्षित को अध्यक्ष और अक्षय चौधरी को सचिव चुना गया। विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
अध्यक्ष पद के मुकाबले में अनिल दीक्षित एडवोकेट को कुल 80 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी वीरेंद्र चौधरी को 68 मत मिले। इस प्रकार उन्होंने 12 मतों के अंतर से विजय हासिल की। सचिव पद पर अक्षय चौधरी (हमवीर सिंह उर्फ अक्षय) ने 81 मत प्राप्त किए और विजेता बने। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विवेक सारस्वत को 64 मत मिले, जबकि नरेंद्र सिंह को 1 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर जीत का अंतर 17 मतों का रहा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल दीक्षित एडवोकेट और सचिव अक्षय चौधरी ने कहा कि बार एसोसिएशन के सम्मान और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि मतगणना कुल छह चरणों (राउंड) में पूरी की गई। कुल 150 मत डाले गए, जिनमें से एक मत निरस्त घोषित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, एड. रामेश्वर सिंह जायसवाल, डॉ यतेंद्र शर्मा, संजीव पाराशर, राजकुमार शर्मा, पन्नालाल गौतम, विश्व बंधु पाराशर, हरिशंकर गिरी, विष्णु पचौरी, गुनेन्द्र सिंह एडवोकेट आदि अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।