फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने जतया गुस्सा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी एवं अल्पसंख्यक विभाग ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया एवं अपर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा जिस प्रकार अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता है और जेल भेजा जाता है। प्रदेश की सरकार कांग्रेसियों को जनसेवा के रूप में जेल दे रही है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है, उससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से अपना बुद्धि विवेक खो चुकी है। वह कांग्रेस की जनसेवा से डर के ऐसे विवेकहीन निर्णय कर रही है। प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव जिला प्रभारी आमिर अली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एडवोकेट, सलमा बेगम, चरण सिंह, जीशान खान, शहबाज, मुश्ताक अहमद, कुर्बान अली शहजादा, संजय कप्तान, रोहन कर्दम, मोहम्मद तौसीफ, चांद कुरैशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें