फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यों को छुपाने के आरोप में बाबू सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में तैनात एक बाबू (कनिष्ठ लिपिक) पर पटल पर रहते हुए अनुदानित निजी विद्यालयों में धांधली का आरोप है। जिसे देकर बीएसए ने बाबू को निलंबित किया है। यह कार्रवाई तीन माह बीतने पर भी इस संबंध में साक्ष्य उपलब्ध न कराने को लेकर बीएसए द्वारा की गई है।
लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि जनपद हाथरस में बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रण में संचालित अनुदानित निजी विद्यालयों में धांधली की गई है। अमरनाथ, कनिष्ठ सहायक पिछले कई वर्षों से अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का कार्य देख रहे थे, जिनके विरुद्ध अनियमित कार्यों में संलिप्त होने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। अमरनाथ, कनिष्ठ सहायक को कार्यालय में पटल सहायकों के कार्य निष्पादन की विभिन्न समीक्षा बैठकों में मौखिक और लिखित रूप से शासन/ विभाग के विभिन्न पत्रों के अनुक्रम में की गई कार्रवाई से अवगत कराने हेतु निर्देश दिए गए। लेकिन कनिष्ठ सहायक द्वारा विगत तीन माहों में साक्ष्यात्मक पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। लगातार तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया जाता रहा। निलंबन अवधि कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन आरोपों के चलते की कई कार्रवाई
-- विगत वर्षों में नियम विरुद्ध नियुक्त शिक्षक/कर्मियों को वेतन का भुगतान करवाना।
-- विद्यालय मानक के अनुरूप न होने के बावजूद तथ्य गोपन कर विद्यालयों को अनुदान प्राप्त कराने में संलिप्त होना।
-- नियुक्तियों की आंतरिक प्रक्रिया की जांच कराए बिना संबद्ध प्राइमरी में अनियमित अनुमोदनों को प्रश्रय देना।
-- अनुदान प्रत्याहरण के प्रकरणों में विभागीय आदेशों पर कार्यवाही को दबाना।
-- माननीय न्यायालय में विभाग का उचित पक्ष प्रस्तुत करने हेतु अभिलेख प्रस्तुत न करना।
-- प्रभार हस्तांतरण में, अभिलेखों को पत्रावलियों से गायब कराना।
- कनिष्ठ लिपिक को निलंबित करते हुए निर्देश दिया गया है कि वे व्यावहारिक कार्य से संबंधित पत्रावलियों में बिना किसी छेड़-छाड के समस्त पत्रावलियां एवं अभिलेख संदीप सिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय (हाथरस) को सूचीबद्ध एवं पेजिंग कर तत्काल प्राप्त कराएंगे। इस दौरान लिपिक केवल जांच के लिए बुलाए जाने पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होंगे।
मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें