फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी, आरोपी को सफाई देने का मौका

Wed, 11 Mar 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण के आरोप का मामला न्यायालय में निर्णायक मोड़ पर है। अभियोजन पक्ष अपने सभी गवाह व सबूतों को अदालत के समक्ष रख चुका है। अब कोर्ट ने अभियुक्त को आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया है। मामले में अगली तारीख 12 मार्च लगी है। बता दें कि आरोपी प्रोफसर को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन





प्रोफेसर व कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डाॅ. रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। मामले में महिला आयोग में शिकायत की गई थी। मामला सुर्खियों में होने पर मार्च 2025 में उनके खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद 21 मार्च को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकरण में चार्जशीट दाखिल होने के बाद जल्दी आरोप तय हुए तथा ट्रायल शुरू हुआ। प्रकरण एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में ट्रायल पर है।



सोमवार को प्रकरण में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने अपने सभी गवाह व सबूत कोर्ट के समक्ष रख दिए हैं। इसके बाद सोमवार को सुनवाई के दौरान सफाई साक्ष्य में वाद नीयत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें