फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सर्वर ठप होने से नहीं हो सके संपत्तियों के बैनामे

Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सदर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में पिछले दो दिनों से आधार सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम पूरी तरह प्रभावित रहा। आधार सत्यापन न हो पाने की वजह से बैनामे की प्रक्रिया रुक गई, जिससे कार्यालय में सन्नाटा पसरा नजर आया। काफी देर इंतजार करने के बाद यहां रजिस्ट्री कराने आए लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन




मैं पिछले दो दिनों से जमीन की रजिस्ट्री कराने आ रहा हूं। घर से पूरी तैयारी के साथ आते हैं, लेकिन यहां आकर पता चलता है कि आधार सर्वर ही काम नहीं कर रहा। किराया और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
-देवेंद्र कुमार निवासी हतीसा।




नया नियम है कि बिना आधार सत्यापन के प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी, लेकिन जब विभाग का सर्वर ही साथ नहीं दे रहा तो आम जनता क्या करे। अधिकारियों को वैकल्पिक रास्ता निकालना चाहिए।
विज्ञापन

-जगवीर सिंह निवासी मेंडू।



सर्वर ठप होने से केवल जनता ही नहीं, बल्कि हमसे जुड़े लोग भी प्रभावित हैं। वर्तमान में बैनामे की पूरी प्रक्रिया आधार वेरिफिकेशन पर टिकी है। जब तक अंगूठा मैच नहीं होता, फाइल सबमिट नहीं होती। पिछले दो दिनों से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

-मदनमोहन गौड़, कातिब



कुछ समय के लिए सर्वर में दिक्कत आई थी। दोपहर के बाद बैनामे कराए गए हैं। आधार सत्यापन के सर्वर में कुछ दिक्कत थी। इसे जल्द दूर करा लिया जाएगा।
-संदेश चौधरी, सब रजिस्ट्रार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें