जैन मुनि की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जैन समाज के लोगों ने प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर तहसीलदार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कर्नाटक और राज्यपाल कर्नाटक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में सात जुलाई को कर्नाटक में जैन मुनि काम कुमार नंदी के आश्रम में घुसकर उनकी बेरहमी से हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा गया है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में इस हत्याकांड ने कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास पर काला धब्बा लगा दिया है। संपूर्ण विश्व का जैन समाज इस घटना से अत्यंत दुखी और सदमे में है।
उन्होंने स्पेशल पुलिस टास्क फोर्स से इस गंभीर विषय की जांच कराकर सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किए जाने, अपराधियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से अपराधियों पर तुरंत मुकदमा चलाकर उन्हें शीघ्र मृत्युदंड की सजा दिलाने, प्रदेश में अन्य जैन साधु और साध्वी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांगें भी ज्ञापन में उठाई हैं।
ज्ञापन देने वालों में अंजय जैन, अतुल जैन, विपुल लुहाड़िया, मनोज जैन, राहुल जैन, शोभित जैन, अंबुज जैन, विपिन जैन, दीपक जैन, सर्वेश जैन, विनय जैन, यश लुहाड़िया, कुलदीप जैन, राकेश जैन, उदित जैन, अभिषेक जैन, विकास जैन, सुमत जैन, श्यामसुंदर जैन, राजेंद्र जैन आदि अनेक लोग शामिल थे।