फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी पेयजल संकट से जूझे बाशिंदे

Wed, 13 Jan 2016 11:48 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। नगरपालिका परिसर स्थित ट्यूबवैल  की मोटर फुंकने से शहर के कई क्षेत्रों में तीसरे दिन भी पेयजल संकट रहा। बिजली गुल होने पर लोगों को पेयजल संकट से सर्वाधिक जूझना पड़ा। ठंड में भी लोग पानी के लिए परेशान रहे। लोगों ने दूर दराज लगे हैंडपंपों से पानी लाकर काम चलाया। अभी लोगों को चौथे दिन यानि आज भी पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

  बता दें कि पालिका परिसर में लगे ट्यूबवैल की मोटर फुंकने के कारण शहर के रमनपुर, कैलाश नगर, श्रीनगर, नई बस्ती, नवल नगर, भूरा नगला रोड, सियाराम कॉलोनी सहित आस पास के क्षेत्रों में पेयजल संकट रहा। तीन दिन बाद भी पेयजल संकट से मुक्ति न मिलने से लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश बना हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें