फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शपथ लेगी जिले की नई ‘सरकार’

Wed, 13 Jan 2016 11:42 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड को आज सुबह 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय परिसर में समारोहपूर्वक शपथ दिलाई जाएगी। अध्यक्ष को जिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्यों को अध्यक्ष शपथ दिलाएंगे। अध्यक्ष समेत कुल 25 जिला पंचायत सदस्य शपथ लेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पंचायत का स्टाफ भी अपने नए बोर्ड के जोरदार इस्तकबाल के लिए तैयार है।
विज्ञापन

डीएम शमीम अहमद और एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा ने दलबल के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद दोनों अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ के साथ बैठक करके शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा इंतजामों की रणनीति को अमलीजामा पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें