बिसावर के गांव नगला छत्ती के प्रियदर्शन पहलवान ने मल्ल विद्या का जौहर दिखाया है। उन्होंने मल्ल विद्या में बाल ब्रज केसरी का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
प्रियदर्शन पहलवान ने अखाड़ा पीपर बाला मथुरा में तैयारी की है। प्रियदर्शन राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के साथ देश के प्रमुख शहरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। गोकुल बैराज मथुरा में बाल ब्रज केसरी खिताब का दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें प्रियदर्शन पहलवान ने बाल ब्रज केसरी का खिताब जीता। अखाड़ा कोच पप्पू पहलवान ने उनका स्वागत किया।