फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 70 लाख से सिकंदराराऊ के गंगा गढ़ी मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Tue, 21 Jan 2025 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के गंगा गढ़ी के मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। धन आवंटित होने के बाद मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से जिले के कई मंदिरों की दशा सुधारी जा रही है। इनको पर्यटन की दृष्टि से तैयार किए जाने के लिए शासन को कई प्रस्ताव जिला पर्यटन विभाग ने भेज रखे हैं। इनमें सिकंदराराऊ के गांव गंगा गढ़ी के मंदिर का प्रस्ताव भी शामिल है। इसको अब शासन से स्वीकृति मिल गई है।
प्रस्ताव के मुताबिक करीब 70 लाख रुपये से मंदिर का जीर्णोद्धार और मंदिर परिसर में सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और वह यहां समय बिता सकें। काफी समय से स्थानीय लोग मंदिर का सुंदरीकरण कराने की मांग कर रहे थे। पर्यटन विकास अधिकारी जरीना बेगम ने बताया कि बजट मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें