प्रधानाचार्य और सहायक लिपिक के बीच मारपीट हुई थी। यह घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मारपीट के सात महीने बीत जाने के बाद प्रधानाचार्य ने सहायक लिपिक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
मुरसान कस्बा के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने न्यायालय के आदेश पर विद्यालय के सहायक लिपिक के खिलाफ एससी-एसटी सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानाचार्य और सहायक लिपिक के बीच 26 अक्तूबर को मारपीट हुई थी। यह घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मारपीट के सात महीने बीत जाने के बाद प्रधानाचार्य ने सहायक लिपिक के खिलाफ 29 मई को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रधानाचार्य डाॅ.कैलाशचंद का कहना है कि 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सहायक लिपिक नयन कमल अग्रवाल व उसके साथ छह लोग उनके कक्ष में घुस आए और सरकारी काम में बाधा डालते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने सरकारी रजिस्टर को फाड़ दिया और सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर चोरी कर लिया। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।