फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रधान आयकर आयुक्त ने सुनीं कारोबारियों की समस्याएं

Thu, 10 Aug 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की ओर से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन पंजाब वैंक्वेट हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त आगरा एस नय्यर अली नजमी रहे। उनके साथ आयकर अधिकारी एचओ आगरा तरुण कुमार सैनी, आयकर अधिकारी हाथरस आशीष सक्सेना, आयकर निरीक्षक आगरा रंजन सैनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कर अधिवक्ताओं, शहर के सीए व उद्यमियों ने प्रतिभाग करते हुए समस्याएं व सुझाव रखे।
विज्ञापन




प्रधान आयकर आयुक्त ने कहा कि आयकर विभाग सदैव आप लोगों की समस्याओं को समाधान करने का पूरा प्रयास करता है, फिर भी हमारे स्तर पर जो भी समस्याएं होंगी, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जो सीधे सीपीसी के द्वारा ही निस्तारित की जा सकती हैं। उन्होंने आयकर विभाग की उपलब्धियों पर भी चर्चा की और कहा कि इस वर्ष हाथरस में बहुत अच्छी संख्या में रिटर्न जमा हुए हैं।



रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, बीके शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट हाथरस, मदनमोहन अपना वाले, नन्नूमल गुप्ता सुपारी वाले, बांके बिहारी रंग वाले, देवेंद्र मोहता, मनोज अग्रवाल राया वाले, गिरधर गोपाल अग्रवाल सीए, प्रवीन जैन सीए, नवीन कुमार एडवोकेट, तजवंत कालरा, उमाशंकर जैन आदि थे। प्रधान आयकर आयुक्त का सभी व्यापारियों, सीए, अधिवक्ताओं ने सम्मान किया गया। संचालन विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें