फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कीमतें घटीं..सोना-चांदी कारोबार की चमक नहीं लौटी

Tue, 14 Jul 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सूना पड़ा शहर का सराफा बाजार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुछ माह पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट आने के बावजूद सराफा बाजार में अपेक्षित रौनक नहीं लौट सकी है। कीमतें कम होने के बाद भी अधिकांश ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि लोगों को अभी भी दाम और घटने की उम्मीद है, इसलिए वे फिलहाल इंतजार के मूड में हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार इस समय केवल जरूरतमंद ग्राहक ही खरीदारी कर रहे हैं, जबकि निवेश और शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले लोग बाजार का रुख कम कर रहे हैं। ग्राहकों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में कीमतों में और नरमी आती है तो उन्हें बेहतर सौदा मिल सकता है।
कारोबारियों का कहना है कि कुछ महीने पहले सोने और चांदी के दामों में आए तेज उछाल के कारण आम ग्राहक बाजार से दूर हो गया था। अब कीमतों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन खरीदार अभी भी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अधिकांश ग्राहक पहले बाजार का रुख देख रहे हैं और जल्दबाजी में खरीदारी नहीं करना चाहते। अगले 10 से 15 दिन बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। यदि कीमतें स्थिर रहती हैं या उनमें हल्की तेजी आती है तो ग्राहकों का भरोसा लौट सकता है। साथ ही रक्षाबंधन, तीज और आगामी शादियों के सीजन की तैयारियों से भी बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।

पिछले एक साल में सोने-चांदी के दामों का उतार-चढ़ाव

सोना (24 कैरेट, प्रति 10 ग्राम)
-जुलाई 2025 : 82,000 से 90,000 के बीच
-जनवरी 2026 : रिकॉर्ड स्तर 1,76,000
-जुलाई 2026 : करीब 1,42,000
-रिकॉर्ड स्तर से अब तक लगभग 34,000 की गिरावट

चांदी (प्रति किलोग्राम)
-जुलाई 2025 : 1,00,000 से 1,04,000
-जनवरी 2026 : रिकॉर्ड स्तर 3,86,000
-जुलाई 2026 : करीब 2,17,000
-रिकॉर्ड स्तर से अब तक लगभग 1,69,000 की गिरावट

कुछ महीने पहले सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे थे, इसलिए ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी थी। अब कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं। अधिकांश ग्राहकों का कहना है कि यदि भाव में थोड़ी और नरमी आती है तो वे खरीदारी करेंगे।
-संजीव वार्ष्णेय, सराफा कारोबारी।

बाजार की नजर अगले 10 से 15 दिनों पर है। यदि दाम स्थिर रहते हैं या हल्की तेजी आती है तो ग्राहकों का भरोसा लौटेगा और खरीदारी बढ़ेगी। रक्षाबंधन, तीज और शादी सीजन की शुरुआत के साथ सराफा बाजार में अच्छी रौनक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह वर्मा, सराफा कारोबारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें