फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पति की हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव, धमकी, चार पर रिपोर्ट कर चल रही जांच

Sun, 04 Oct 2026 04:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहनों की कतार लगी थी। इसी दौरान मलखान सिंह और सुखवीर की पत्नी मालती देवी ने उसे रोक लिया। सुखवीर पति की हत्या के मामले में जेल में है। आरोप है कि दोनों ने मुकदमे में समझौता करने को कहा।
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुरसान थाने के गांव दयालपुर पेट्रोल पंप के पास रहने वाली मृतक सुनील की पत्नी अंजू ने बताया कि एक अक्तूबर की सुबह करीब 8:20 बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। कंचना फाटक पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहनों की कतार लगी थी। इसी दौरान मलखान सिंह और सुखवीर की पत्नी मालती देवी ने उसे रोक लिया। सुखवीर पति की हत्या के मामले में जेल में है।

आरोप है कि दोनों ने मुकदमे में समझौता करने को कहा। इन्कार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उनके साथ दो अज्ञात लोग भी थे। अंजू के मुताबिक छह अगस्त को भी अनजान नंबर से तीन बार फोन आया था। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें