फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर रहे स्वागत की तैयारी, आई मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर रहे थे स्वागत की तैयारी, आई मौत की खबर
विज्ञापन

हादसे ने खुशी को मातम में बदल दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। माता वैष्णो देवी से गांव मोहनपुरा के 35 लोग बस में सवार होकर गए थे। तीर्थयात्रा पर गए इन लोगों का गांव के अन्य लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब गांव में इस भीषण हादसे की खबर लोगों की हुई तो उनकी खुशी मातम में बदल गई।
तीन अक्तूबर को गांव मोहनपुरा के करीब 35 महिला पुरुष और बच्चे बस में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए थे। शुक्रवार को इन सभी को गांव वापस लौटना था, लेकिन इससे पहले ही गुरुवार-शुक्रवार की रात को नरौरा बुलंदशहर में हादसा हो गया और मोहनपुरा के एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित गांव के चार रिश्तेदारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जिस जगह लोग यात्रा से लौट रहे अपने परिवार के सदस्यों के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, वहीं पर उनकी मौत की सूचना आई तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। कुछ देर के लिए तो लोग सन्न रह गए। सभी ने एक दूसरे को संभाला और फिर बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए और वहां जाकर स्थिति देखी। वहां जो लोग हादसे की सूचना मिलने पर गांव से बुलंदशहर नहीं जा सके थे, वह पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें