जिला अस्पताल में अभी तक नशा मुक्ति केंद्र नहीं बनाया गया है। ऐसे में नशा मुक्ति के लिए मरीजों को उन्य शहरों में जाना पड़ता है। अब जल्द ही जिला अस्पताल में एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसलेटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण कराए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में एक ओपीडी कक्ष, एक भर्ती वार्ड, एक स्टॉफ रूम, चिकित्सक कक्ष सहित अन्य कक्षों का निर्माण को शामिल किया गया है।
साथ ही यहां चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती को भी इसमें शामिल किया गया है। सेंटर में आईपीडी भी तैयार की जाएगी। इस आईपीडी की शुरूआत मे 10 बैड की सुविधा का प्रस्ताव रखा गया है। बागला जिला अस्पताल के सीएमएस सूर्य प्रकाश ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।