फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टीबी अस्पताल में इमरजेंसी की शिफ्टिंग की तैयारी, बढ़ेंगे बेड

Sat, 04 Jul 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शुक्रवार को एमडी टीबी अस्पताल परिसर में जिला अस्पताल की इमरजेंसी की शिफ्टिंग की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि नई इमरजेंसी में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल की इमरजेंसी बेहद सीमित स्थान में चल रही है। यहां केवल आठ से 10 बेड ही उपलब्ध हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को तत्काल इलाज देने और जरूरत पड़ने पर वार्ड में शिफ्ट करने के लिए इमरजेंसी का विस्तार बेहद जरूरी हो गया था।
इसके लिए हॉस्पिटल आर्किटेक्ट से पूरे अस्पताल का तकनीकी मूल्यांकन कराया गया है। टीबी हॉस्पिटल भवन के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर स्थित एक वार्ड को आधुनिक इमरजेंसी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस नई व्यवस्था में टीबी अस्पताल का प्रवेश द्वार और संचालन पूरी तरह से अलग रहेगा, जिससे दोनों विभागों के मरीजों को कोई असुविधा या व्यवधान नहीं होगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रस्तावित नई इमरजेंसी का स्थान निर्माणाधीन 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट के ठीक पास है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि गंभीर मरीजों को बिना समय गंवाए सीधे क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट किया जा सकेगा, जिससे आपातकालीन उपचार और अधिक प्रभावी व त्वरित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें