फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस-बल्लभगढ़ की बसों के वापसी मार्ग में बदलाव की तैयारी

Thu, 20 Aug 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस डिपो से बल्लभगढ़ के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। डिपो प्रबंधन अब इन बसों के वापसी मार्ग का पुन: निर्धारण करने पर विचार कर रहा है। संभव है कि जिस मार्ग से बसें बल्लभगढ़ भेजी जा रही हैं, उन्हीं से उनकी वापसी होने लगेगी।
विज्ञापन

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार हाथरस डिपो से तीन बसें हाथरस से इगलास, गोंडा और खैर होकर बल्लभगढ़ के लिए रवाना होती हैं। हालांकि बल्लभगढ़ से वापसी के दौरान इन बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाता है और इन्हें खैर व अलीगढ़ होते हुए हाथरस लाया जाता है। मार्ग में इस बदलाव के कारण इगलास, गोंडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को वापसी की यात्रा में बसों की सुविधा नहीं मिल पाती है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों की मांग को देखते हुए अब हाथरस डिपो के अधिकारी बसों के वापसी मार्ग को नए सिरे से तय करने पर विचार कर रहे हैं। योजना है कि बल्लभगढ़ से लौटते समय भी बसों को उसी निर्धारित मार्ग (खैर, गोंडा, इगलास) से ही हाथरस लाया जाए। इस निर्णय से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा, साथ ही डिपो के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर नया रूट चार्ट लागू कर दिया जाएगा। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग के पुन: निर्धारण पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें