फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नौ नामचीन कंपनियों को उद्योगों के लिए जमीन देने की तैयारी

Fri, 10 Apr 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सलेमपुर स्थित यूपी सीडा का औद्योगिक क्षेत्र। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में 6250 करोड़ रुपये के बड़े निवेश के लिए नौ नामचीन कंपनियों को जमीन आवंटित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन





हाल ही में एक कंपनी को करीब 3250 करोड़ रुपये के निवेश के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसके बाद अब नौ अन्य कंपनियों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) भी फाइनल हो चुकी है। इन कंपनियों को जमीन आवंटित करने के लिए करीब 300 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।



उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया लगातार जारी है, जबकि जिला उद्योग केंद्र द्वारा कंपनियों की जीबीसी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन निवेश परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से जिले में करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन




इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन का मानना है कि सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ता निवेश जनपद को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। साथ ही इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ श्याम गोपाल ने बताया कि सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि जल्द से जल्द औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें