फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विसाबर में थाना बनाने की तैयारी, भूमि चयन के आदेश

Wed, 04 Sep 2024 06:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी के घुंघरू बनाने के लिए मशहूर कस्बा बिसावर में लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए थाना स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व में थाने के लिए जिस भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था, वह प्राइमरी पाठशाला के नाम दर्ज निकली। लिहाजा शासन ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। डीएम ने एसडीएम सादाबाद को नए सिरे से दूसरी भूमि चिह्नित करते हुए प्रस्ताव भिजवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सादाबाद के कस्बा बिसावर में घर-घर में चांदी के घुंघरू बनाने का कार्य किया जाता है। यहां मथुरा और आगरा जिलों से चांदी लाकर घुंघरू व अन्य आयटम बनाए जाते हैं। इस कारण व्यापारियों का मथुरा व आगरा आना-जाना लगा रहता है। व्यापारियों के घरों में भी चांदी का स्टॉक रहता है। आए-दिन यहां के व्यापारियों के साथ आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। इस कारण वह लंबे समय से यहां थाना बनाने की मांग कर रहे हैं। 23 जून 2023 को पुलिस चौकी बिसावर को थाने में परिवर्तित करने के लिए प्राइमरी पाठशाला के नाम अंकित भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके साथ भूमि प्रबंध समिति द्वारा दो जून को पारित प्रस्ताव की प्रति भी संलग्न की गई।
शिक्षा विभाग से अनुमति प्राप्त कर इस भूमि को पुुलिस विभाग को हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। शासन की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्ति में स्पष्ट कहा गया कि राजस्व अभिलेखों में यह भूमि प्राइमरी पाठशाला के नाम अंकित है, इसलिए इसे थाना बनाने के लिए हस्तांतरित किया जाना उपयुक्त नहीं है। अब डीएम ने एसडीएम सादाबाद को थाना बिसावर के भवन के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम आशीष कुमार ने बताया कि भूमि चिन्हित होते ही थाना भवन बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

अगसौली चौकी को भी थाने में परिवर्तित करने की उठ रही मांग
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र की पुलिस चौकी अगसौली को लंबे समय से थाने में परिवर्तित करने की मांग उठ रही है। कोतवाली सिकंदराराऊ से यह पुलिस चौकी करीब 16 किमी दूर पड़ती है। इसके साथ ही यह जिले की सीमावर्ती पुलिस चौकी है। यहां आए दिन सड़क हादसे और आपराधिक वारदात होती रहती हैं। क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंबे समय से यहां भी थाना बनाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें