फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत, परिवार में छाया मातम

Wed, 04 Sep 2024 06:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तान्या आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी से होकर अपने घर जा रही थी। तभी राजमार्ग पर किसी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
किशोरी का शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर 3 सितंबर को पुरानी सब्जी मंडी में बाइक ने किशोरी को टक्कर मार दी। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल 12 वर्षीय तान्या पुत्री यासीन खां निवासी छिपैटी मंगलवार को आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी से होकर अपने घर जा रही थी। तभी राजमार्ग पर किसी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी आ गए। आनन-फानन घायल किशोरी को लेकर बाइक सवार बागला जिला अस्पताल पहुंचे।

वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जिसके बाद बाइक सवार वहां से चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। तान्या की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखने तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें