फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम सिंह बने अध्यक्ष, सुनील कुमार महासचिव

विज्ञापन
दि कलक्ट्रेट बार के नवागत पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सोमवार को हुई। मतदान सुबह 11 बजे से मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी लालता प्रसाद माहौर की देखरेख में शुरू हुआ। मतदाताओं ने अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए मतदान किए। मतदान प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह यादव व महासचिव पद पर सुनील कुमार वर्मा विजयी हुए।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान दोपहर तीन बजे तक हुआ। तीन बजे तक 41 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए प्रेम सिंह यादव को 25 मत व आनंद कुमार शर्मा को 16 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद के लिए सुनील कुमार वर्मा को 22 मत व मुंशी लाल को 19 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र टीटू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मिथलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रतन कुमार शर्मा को निर्विरोध चुना गया। अधिवक्ताओं ने नवागत पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें