फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ठीक कराने आए युवक का शव मिला

विज्ञापन
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हेमा का नगला के निकट रोड किनारे सादाबाद के कुरसंडा निवासी युवक का शव मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा के ग्राम प्रधान चंदपा के निकट होटल बना रहे हैं। यहां पर उन्हीं के गांव का सुनील (24) पुत्र सुरेशचंद्र भी काम कर रहा था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान ने जानकारी दी है कि रविवार की शाम पांच बजे सुनील दो हजार रुपये लेकर हाथरस के लिए आया था। उसे अपना मोबाइल फोन ठीक कराना था, लेकिन रात को वह न तो अपने गांव पहुंचा और नही होटल पर पहुंचा। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को सुनील का शव हेमा का नगला के पास रोड किनारे पड़ा नजर आया। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इंस्पेक्टर शर्मा ने बताया कि इस मामले में परिजनों से बात हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें