फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुखार से गर्भवती महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया आरोप-अप्रशिक्षित से कराया उपचार

Sat, 08 Nov 2025 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका के पति ने बताया कि गांव पुरा के चिकित्सक के यहां उनकी पत्नी का उपचार चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सक ने बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वह उसे आगरा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां भी मना करने पर सुबह लगभग सात बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बबिता को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
मृतका बबिता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन से बुखार से पीड़ित बबिता (18) की 8 नवंबर की सुबह मौत हो गई। पांच महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी और वह तीन माह से गर्भवती थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव खेमकरन निवासी सुनील ने अपनी बेटी बबिता की शादी चार जुलाई 2025 को अनिल कुमार निवासी वीरनगर थाना हाथरस जंक्शन से की थी। सुनील व उनकी पत्नी मीरा ने बताया कि तीन दिनों से बबिता की तबीयत खराब थी। उसे बुखार आ रहा था। दो दिन पहले मां से वीडियो कॉल के जरिये उसकी बात भी हुई थी, तब उसने अपनी तबीयत के बारे में बताया था।

मीरा ने बताया कि उन्हें लगा कि बेटी की तबीयत ठीक है। शुक्रवार को वे उसे देखने आ रहे थे, लेकिन ससुराल वालों ने ठीक होने की बात कहकर मना कर दिया। शनिवार की सुबह आनन-फानन उन्हें गांव से बुलाया गया, तब तक नहीं बताया गया था कि बबिता की मौत हो गई। मीरा ने आरोप लगाया कि तीन दिन से ससुराल वाले अप्रशिक्षित डॉक्टर से उसका उपचार करा रहे थे। सही जगह दिखाते तो उनकी बेटी की मौत नहीं होती। 
विज्ञापन


पति अनिल ने बताया कि गांव पुरा के चिकित्सक के यहां उनकी पत्नी का उपचार चल रहा था। 7 नवंबर शाम को तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सक ने बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वह उसे आगरा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां भी मना करने पर सुबह लगभग सात बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बबिता को मृत घोषित कर दिया गया। 

बुखार के कारण महिला की मौत की जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने पर कार्रवाई की जाएगी।-जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें