फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathars News: हर घर से कूड़ा उठाने के 130 रुपये महीने का रखा गया प्रस्ताव, सदस्यों ने कह दी ' नहीं '

Sat, 08 Nov 2025 03:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मकान व दुकानों के मानचित्र के संबंध में निर्णय लिया गया कि 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर वाणिज्यिक दर और 30 रुपये प्रति वर्ग मीटर आवासीय दर से मानचित्र का शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
सादाबाद नगर पंचायत बोर्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन, ईओ व सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में 7 नवंबर को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सदस्यों के समक्ष पांच प्रस्ताव रखे गए। हर घर से कूड़ा संकलित करने के लिए 130 रुपये प्रतिमाह वसूलने के प्रस्ताव को सदस्यों ने नकार दिया। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने की। 

विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी विकास जैन ने बताया कि बोर्ड की बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन, कूड़े का पृथक्कीकरण, कंपोस्टिंग, एमआरएफ सेंटर का संचालन, नगर के सभी वार्डों में 100 फीसदी डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन के लिए सभी मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कराने के प्रस्ताव रखे गए। कूड़ा संकलन के लिए प्रतिमाह प्रति घर से 130 रुपये वसूलने की दर रखी गई, जिसे सदस्यों ने स्वीकृति न देते हुए दर को कम करने की मांग की। नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के लिए सदस्यों की मांग पर सफाई निरीक्षकों को मौके पर बुलाया गया और विशेष दिशा निर्देश दिए गए। ईओ ने कहा कि यदि सफाई कार्य में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जल निगम द्वारा कराए जा रहे भूमिगत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य के संबंध में जल्द ही जल निगम के एक्सईएन, जेई आदि के साथ विधायक की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन की मौजूदगी में बैठक कराने का निर्णय लिया गया, ताकि कार्य को समय से पूरा कराने के लिए जल निगम की जवाबदेही तय की जा सके।
विज्ञापन


मकान व दुकानों के मानचित्र के संबंध में निर्णय लिया गया कि 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर वाणिज्यिक दर और 30 रुपये प्रति वर्ग मीटर आवासीय दर से मानचित्र का शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा पुस्तकालय, सामुदायिक भवन, कार्यालय भवन की आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल, अनुपम गुप्ता तथा सभी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें