फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दहेज में कार के लिए गर्भवती राखी की हत्या करने का आरोप, दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 15 Nov 2024 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विवाह के बाद से ही ससुर, सास, पति दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। 
उत्पीड़न से तंग आकर राखी को मायके आ गई। उसका पति वापस ससुराल ले गया। राखी ने फोन पर बताया कि ये लोग कार की मांग कर उसे पीट रहे हैं। 14 नवंबर की सुबह उसके ससुर का फोन आया, उन्होंने बताया कि उसकी तबीयत खराब है, आगरा ले कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतका राखी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव मई में 14 नवंबर को हुई गर्भवती राखी की मौत के मामले में 15 नवंबर को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई। मायके वालों ने दहेज में कार नहीं मिलने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
तहरीर में माली कॉलोनी सरस्वती कुंड, थाना हाईवे मथुरा निवासी रौतान सिंह पुत्र देवी सिंह ने बताया कि भतीजी राखी पुत्री गोपीचंद्र का विवाह 31 जनवरी 2023 को गांव मई सादाबाद निवासी युवक के साथ 15 लाख रुपये खर्च कर किया था। विवाह के बाद से ही ससुर, सास, पति दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। राखी ने इसकी जानकारी दी थी। 

उन्होंने राखी के ससुराल में जाकर कई बार पंचायत भी की। उत्पीड़न से तंग आकर वह राखी को मायके ले आए। 20 अक्तूबर को उसका पति वापस ससुराल ले गया। 13 नवंबर को राखी ने फोन पर बताया कि ये लोग कार की मांग कर उसे पीट रहे हैं। 14 नवंबर की सुबह उसके ससुर का फोन आया, उन्होंने बताया कि उसकी तबीयत खराब है, आगरा ले कर जा रहे हैं। इसके बाद फिर फोन आया कि उसका निधन हो गया है। ससुराल वाले शव को जमीन पर उतारकर कर मौके से भाग गये। उनकी 4 माह की गर्भवती भतीजी की हत्या की गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें