फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क और कौम की तरक्की की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्क और कौम की तरक्की की मांगी दुआ
विज्ञापन

रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की भी दी बधाई
जिले में खुलूस-अकीदत के बीच मनाया बकरीद का त्योहार, चाक चौबंद रहे सुरक्षा के इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले भर में ईद उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार खुलूस और अकीदत के माहौल में मनाया गया। हजारों अकीदतमंदों ने सोमवार की सुबह मुरसान गेट ईदगाह पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नमाज अदा की और परवरदिगार से मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। इस मौके पर आने वाले पर्व रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
नमाज के मद्देनजर ईदगाह और उसके इर्द गिर्द सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। खुद डीएम और एसपी समेत आला अफसर पूरे समय वहां डेरा जमाए रहे। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बस्तियों में दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। पूरे दिन इन बस्तियों में रौनक बिखरी रही। काफी घरों में कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई।
विज्ञापन

ईद की नमाज से पहले मुरसान गेट ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ एकत्रित हो गई। ईदगाह के अंदर और बाहर जानमाज और चादरें बिछाकर नमाज अदा करने आए लोग बैठ गए। इस मौके पर तकरीरें पेंश करते हुए शहर मुफ्ती मोहम्मद इमरान कासमी ने कुर्बानी की अहमियत बताई। उन्होंने कौम से अपने बच्चों को दीनी तालीम देकर मेहनत और नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने आने वाले रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर जैसे ही एक साथ आसमान की ओर तरफ उठे तो पूरा माहौल अल्लाह ओ-अकबर की आवाज से गूंज उठा। ईदगाह के अलावा शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने ईदगाह के रास्ते में बैठे लोगों को अनाज और पैसों की शक्ल में फितरा बांटा। मुस्लिम बस्तियों में काफी घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें