फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह परिसर भरा खचाखच तो सड़क पर की नमाज अदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईदगाह परिसर भरा खचाखच तो सड़क पर की नमाज अदा
विज्ञापन

इंतजामियां कमेटी ने सुबह से ही करती रही ईदगाह के अंदर नमाज अदा करने की अपील
अलीगढ़ व सिकंदाराराऊ हुए घटना क्रम के चलते सभी थे चौकन्ने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बकरीद के मौके पर इस बार ईदगाह पर मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा यह अपील की जाती रही कि जो लोग नमाज अदा के लिए आए हैं, वह ईदगाह परिसर में ही नमाज अदा करें। बाद में जब भीड़ ज्यादा हो गई तब ईदगाह परिसर में जगह नहीं बची तो नमाजियों ने परिसर के बाहर सड़क पर नमाज अदा की। इस पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर भी पैनी नजर बनाए रहे और खुफिया तंत्र भी इस पहलू को ध्यान से देखता रहा।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अलीगढ़ में सड़क पर नमाज अदा करने पर खासा बखेड़ा खड़ा हुआ था। इसी तरह सिकंदाराराऊ में भी सड़क पर हनुमान चालीस पढने पर हंगामा मचा था। ऐसे में यहां प्रशासन यह नहीं चाहता था कि इस तरह की यहां कोई स्थिति बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक मुस्लिम इंतजामियां कमेटी भी नहीं चाहती थी कि किसी तरह का कोई बखेड़ा खड़ा हो। ऐसे में बकरीद पर जब नमाज अदा करने के लिए लोग एकत्रित हुए तब कमेटी के पदाधिकारियों ने उनसे यह अपील करनी शुरू कर दी कि वह ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज अदा करें। ऐसे में परिसर खचाखच भर गया, लेकिन उसके बाद भी जब काफी लोग परिसर में नही आ पाए तो इन लोगों ने परिसर के बाहर सड़क पर नमाज अदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें