उन्होंने उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी बांग्लादेशी को वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। एसआईआर अभियान में यह स्थिति सामने आएगी। उन्होंने कहा जब तक जिंदा हूं, हिंदुओं पर आंच नहीं आने दूंगा। इस अवसर पर संयोजक मदन गोपाल वार्ष्णेय , जिला अध्यक्ष एचपी पंकज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अभिषेक खण्डेलवाल,जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह,विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय,गौ रक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री ,जीतू राणा,जतिन सारस्वत,तेजप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
तोगड़िया का सासनी में किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 8 जनवरी को सासनी आगमन पर बस स्टैंड पर जोशीला स्वागत किया गया। तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा नहीं हो रही है। केंद्र सरकार से मांग है कि कड़े कदम उठाए, भारत की सेना आगे बढ़े और हिंदुओं की रक्षा करे। स्वागत करने वालों में खगेंद्र शास्त्री, विपिन गौड़, लालता प्रसाद माहौर, अनिल मिश्रा, राजेंद्र जैन, रणधीर सिंह राणा, कृष्ण कुमार शर्मा, मुन्नालाल, अर्चित गौतम, लवकुश शर्मा आदि शामिल थे।