फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हार्ट अटैक से प्रतापगढ़ के ट्रक चालक की मौत, गुजरात से सिलिंडर लेकर आया था युवक

Fri, 19 Dec 2025 04:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

श्यामलाल गुजरात से खाली सिलेंडर लेकर सलेमपुर स्थित भारत गैस के बॉटलिंग प्लांट पर आए थे। यहां बाहर वह ट्रक में इंतजार कर रहे थे। दोपहर में चाय पीने के बाद वह ट्रक में आकर लेटे थे। इसके बाद वह उठे ही नहीं। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में प्रतापगढ़ निवासी श्यामलाल (39) की 17 दिसंबर को सलेमपुर गैस प्लांट के बाहर ट्रक में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के थाना कंधई के गांव कंजास निवासी श्यामलाल ट्रक चलाते थे। 17 दिसंबर की सुबह वह गुजरात से खाली सिलेंडर लेकर सलेमपुर स्थित भारत गैस के बॉटलिंग प्लांट पर आए थे। यहां बाहर वह ट्रक में इंतजार कर रहे थे। साथियों ने बताया कि दोपहर में चाय पीने के बाद वह ट्रक में आकर लेटे थे। इसके बाद वह उठे ही नहीं। साथियों ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई।

आनन-फानन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार को खबर की गई। देर शाम हाथरस जंक्शन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यहां बृहस्पतिवार की सुबह उनका भतीजा अमित यादव पहुंचा। 
विज्ञापन


अमित ने बताया कि श्यामलाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। बच्चे छोटे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए। एसएचओ हसायन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें