फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर काम करते समय विद्युत कर्मी की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर के मरघट रोड स्थित 33-11 केवी बिजलीघर पर शुक्रवार को बरेली की एक कार्यदायी संस्था के एक विद्युत कर्मी विद्युत खंभे पर चढ़ने के दौरान उस पर ही लटका रह गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे आनन-फानन उपचार के लिए हाथरस ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, हाथरस निवासी करीब 27 वर्षीय एक युवक इंदल शुक्रवार को कस्बे के मरघट रोड स्थित बिजलीघर पर काम कर रहा था। जैसे ही वह आगरा की तरफ कोल्ड स्टोर की लाइन पर चढ़ा तो बताते हैं कि वह खंभे पर ही लटका रह गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे खंभे से किसी तरह से उतारा गया और उपचार के लिए हाथरस ले जाया गया।
विज्ञापन

हाथरस से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। एक्सईएन विद्युत मनोज कुमार जैन ने बताया कि बरेली की एक प्राइवेट कंपनी का एक कर्मी पानी पीकर खंभे पर काम करने के लिए चढ़ा था और खंभे पर चढ़ते ही उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

जब उसे नीचे उतारा गया तो उसके शरीर पर करंट से झुलसने का कहीं कोई निशान नहीं था। कर्मी की हालत विद्युत करंट से नहीं, बल्कि अन्य किसी बीमारी की वजह से बिगड़ी थी। एक्सईएन ने बताया कि उपचार के दौरान ऑक्सीजन न मिलने की वजह से कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें