फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी फैक्टरी में लगी आग, 15 लाख के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर ईदगाह कॉलोनी स्थित बैटरी फैक्टरी की ऊपरी मंजिल में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। कॉलोनी के लोगों ने जब फैक्टरी से धुआं निकलते देखा तो उनमें खलबली मच गई। देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर करीब दो घंटे के प्रयास के बाद काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे की ईदगाह कॉलोनी में पूर्व चेयरमैन और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन और वर्तमान जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी की बैटरी फैक्टरी है। इस फैक्टरी में बैटरी बनाए जाने का काम किया जाता है। फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम, कमरों में बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान कार्टन, थर्मोकोल, प्लास्टिक बॉक्स, पैकिंग, जाली आदि सामान के अलावा घरेलू सामान भी रखा हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे अचानक ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने फैक्टरी से आग की लपटों व धुएं को उठते हुए देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी फैक्टरी संचालकों को दे दी, जिसके बाद मौके पर सपा नेता भाजुद्दीन व जैनुद्दीन भी पहुंच गए। काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस और एसडीएम राजेश कुमार पहुंच गए।
अधिकारियों ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। इसी दौरान वहां अग्निशमन विभाग की दमकल भी पहुंच गई, लेकिन एक दमकल से आग न बुझी तो मौके पर हाथरस से दो और दमकलों को बुलाना पड़ा। तीन दमकलों के जरिए करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग से बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान कार्टून, थर्मोकोल, प्लास्टिक बॉक्स, पैकिंग, जाली आदि सामान के अलावा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया तो वहीं आग से चारदीवारी और छत भी ध्वस्त हो गई। आसपास की दीवारों में दरारें पड़ गईं। ऊपरी मंजिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपयेे का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें