फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारी पर बिजली-जल निगम अफसरों पर बिफरे रेड्डी

Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान शिकायतें सुनते प्रमुख सचिव सहकारिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ाथरस। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपराधिक किस्म के लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए तथा समय पर चार्जशीट लगाई जाए एवं गवाहों को बयान हेतु अदालत में लाया जाए जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले पश्त हो। समीक्षा बैठक में जल निगम व बिजली अफसरों द्वारा पूरी तैयारी के साथ न आने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आने वाली बैठकों में पूरी तैयारी के साथ भाग लें।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा से भू-माफिया एवं अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि 25 भू-माफियों को चिन्हित किया गया था। जिनके खिलाफ  कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शस्त्र निर्माण करने वालो के विरूद्ध भी कार्यवाही कर दी गई है।  प्रमुख सचिव ने थाना दिवस में सीओ और एसडीएम को उपस्थित रहने तथा प्रत्येक छोटी बड़ी शिकायतों का संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी रोमियो टीम को और तेजी से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को भी काउंसलिंग कर उन्हें समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी जाए। उन्होंने अतिक्रमण की गयी भूमि पर कब्जा मुक्त होने के उपरान्त जिन विभागों के पास जमीन नहीं है उन विभागों को कब्जा मुक्त की गयी जमीन को आवंटित कर दें। जिससे आगे आने वाले समय में जरूरत पडने पर उस भूमि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसी क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी से पेड़ो के अवैध कटान, पौधरोपण और बंजर भूमि के बारे में जानकारी ली। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल क्षेत्रफल का 40 प्रतिशत ऊसर जमीन है जिस पर नोडल अधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी से योजना बनाकर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जनपद हाथरस में 1917446 पौधरोपण का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष जिलाधिकारी ने लगभग 20 लाख पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि 22 लाख पौधे तैयार कर लिए गए हैं नोडल अधिकारी ने फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किऐ जा रहे शौचालयो के निमार्ण एवं उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि जनपद ओडीएफ  घोषित हो चुका है। परंतु अक्टूबर माह में सर्वे के दौरान लगभग 9 हजार ऐसे लोग मिले थे, जिनके यहां शौचालय नहीं बने थे। जिनका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि लोगों द्वारा लगभग 80 प्रतिशत शौचालयों का प्रयोग किया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ ने बताया कि पानी की समस्या होने के कारण शौचालयों का उपयोग कम हो रहा है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि जनपद में 03 नई सड़कों का निर्माण किया जाना था, जिसके सापेक्ष 02 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 01 सडक का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने समाज कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक पेंशन योजना के लाभार्थियों का आधार कार्ड पेंशन से लिंक होना आवश्यक है एक सप्ताह में वह सभी पेंशनरों का आधार पेंशन से लिंक करे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त विभागीय अधिकारियों से नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के लिये दिए गए निर्देशो का कड़ाई से पालन करने को कहा यदि कार्यो को समय से पूर्ण नहीं किया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम अशोक  कुमार शुक्ला, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें