फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गिजरौली फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मरम्मत कार्य कराया गया। गिजरौली ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर पूर्व निर्धारित शटडाउन के चलते गिजरौली और आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे गिजरौली 33 केवी उपकेंद्र पर विभागीय तकनीकी टीमों ने मरम्मत और अनुरक्षण का काम शुरू किया। इस दौरान जर्जर तारों को बदलने, इंसुलेटरों की जांच और ट्रांसफार्मरों की सर्विसिंग की गई। यह काम दोपहर तीन बजे तक चला।
बिजली बंद रहने से ग्रामीण और अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में घरेलू कामकाज के साथ पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हालांकि, पूर्व सूचना मिलने के कारण अधिकांश लोगों ने पहले से जरूरी इंतजाम कर लिए थे। अधिशासी अभियंता ग्रामीण लाल बहादुर ने बताया कि आगामी दिनों में ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से राहत दिलाने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य कराया गया है।
विज्ञापन


लो वोल्टेज से मिलेगी निजात, बिजली घर की क्षमता बढ़ी
वाटरवर्क्स बिजली घर पर क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा होने पर विधिवत उद्घाटन किया गया। यहां बढ़ते लोड और ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को पांच से बढ़ाकर आठ एमवीए में तब्दील किया गया है। मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अधिकारियों की मौजूदगी में इसका शुभारंभ हुआ। इस क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें